फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Painting exhibition inaugurated in Mandi

Mandi News: मंडी में चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sat, 31 May 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Painting exhibition inaugurated in Mandi
मंडी के विश्वकर्मा भवन  सभागार में आयोजित  तीन दिवसीय चित्र कला प्रदर्शनी का अवलोकन  करते विद्य
मंडी। भारत विकास परिषद शाखा मंडी की ओर से विश्वकर्मा भवन मंडी में तीन दिवसीय चित्र कला प्रदर्शनी और विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संस्था के सचिव वेदराज शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी सुबह 11:00 से सायं 6:00 बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में मंडी की बेटी मनप्रीत कौर की ओर से चित्रित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में शहर की 10 पाठशालाओं के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसका विषय भारतीय सेना और उनका शौर्य या पर्यावरण दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का परिणाम एक जून को निकाला जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed