फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paddy and maize seeds reached agricultural sales centers

Mandi News: कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा धान और मक्की का बीज

Mon, 19 May 2025 03:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
Paddy and maize seeds reached agricultural sales centers
द्रंग और चौंतड़ा खंड के दो हजार से अधिक किसानों की 500 हेक्टेयर भूमि पर होगी बिजाई
विज्ञापन


रिपीट...

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के कृषि विक्रय केंद्रों में धान, चरी, मक्की और बाजरा का बीज पहुंच गया है। विक्रय केंद्रों में करीब 210 क्विंटल बीज पहुंचा है। इससे द्रंग और चौंतड़ा खंड के दो हजार से अधिक किसानों को राहत मिली है। दोनों ही ब्लॉकों में 500 हेक्टेयर भूमि पर बिजाई होती है। इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है। कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में धान, चरी का बीज लेने पहुंचे किसान रमेश कुमार, महेंद्र, महेश ने बताया कि बीज तय समय पर कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचने से बिजाई भी जल्द शुरू होगी।

कृषि विषयवाद विशेषज्ञ सोनम कुमारी ने बताया कि किसानों के लिए सस्ती दरों पर विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध करवा दिए हैं। द्रंग कृषि खंड के लिए 30 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 10 क्विंटल हाइब्रिड धान, 10 क्विंटल परमल धान, लगभग 100 क्विंटल चरी तथा लगभग 40 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। कृषि विक्रय केंद्र पधर, जोगिंद्रनगर और टिक्कन में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। इन विक्रय केंद्रों में किसी भी कार्य दिवस पर किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed