फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Padded stretchers will now provide comfort to patients at Mandi Hospital

Mandi News: मंडी अस्पताल में अब गद्देदार स्ट्रेचर से मिलेगा मरीजों को आराम

Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Padded stretchers will now provide comfort to patients at Mandi Hospital
100 रुपये धरोहर राशि पर मिलेगी सुविधा, इधर-उधर ले जाना हुआ आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी प्रबंधन ने एक नई पहल की है। अब अस्पताल में उपयोग किए जाने वाले स्ट्रेचर पर गद्दे बिछाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को अधिक आरामदायक सुविधा मिल रही है। इस व्यवस्था से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिली है तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना भी आसान हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सुव्यवस्थित उपयोग के लिए धरोहर राशि की व्यवस्था भी लागू की है। अब तीमारदारों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर लेने से पहले सुरक्षा कर्मी के पास 100 रुपये जमा करवाने होंगे। सामान वापस करने पर यह राशि लौटा दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मी तीमारदार का नाम और पता रजिस्टर में दर्ज कर सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। अस्पताल में पहले भी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की कमी नहीं थी, लेकिन कई बार मरीजों को ओपीडी, वार्ड या ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचाने के बाद इन्हें वापस नहीं लौटाया जाता था, जिससे अन्य मरीजों को परेशानी होती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। अब अस्पताल के आपातकालीन ओपीडी गेट के पास करीब 8 नए स्ट्रेचर और 10 व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में भी पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर रखे गए हैं, ताकि किसी भी मरीज या तीमारदार को असुविधा न हो। इस पहल की खास बात यह है कि पहले मरीजों को खाली स्ट्रेचर पर ले जाया जाता था, जिससे उन्हें असहजता होती थी। अब गद्देदार स्ट्रेचर पर मरीजों को आराम से लिटाकर ले जाया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो गई है।

बॉक्स
अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। स्ट्रेचर पर गद्दे लगाने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि मरीजों को असुविधा न हो और उन्हें आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सके। अस्पताल में क्षतिग्रस्त व खराब कुर्सियों और अन्य सामान की मरम्मत भी करवाई जा रही है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed