{"_id":"6638c2bc3d53fec014016ec8","slug":"outsourced-safai-mazdoor-union-asked-for-health-card-facility-mandi-news-c-90-1-ssml1026-125744-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आउटसोर्स सफाई मजदूर यूनियन ने मांगी हेल्थ कार्ड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आउटसोर्स सफाई मजदूर यूनियन ने मांगी हेल्थ कार्ड की सुविधा
विज्ञापन
सीटू से संबंधित यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। सीटू से संबंधित आउटसोर्स सफाई मजदूर यूनियन ने एसडीएम सरकाघाट को हेल्थ कार्ड बनवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह और यूनियन की प्रधान रेखा और कुंता देवी ने ज्ञापन में सभी सफाई मजदूरों के हेल्थ कार्ड बनवाने की मांग उठाई, ताकि बीमार होने पर उन्हें इलाज करवाने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। उन्होंने उठाई कि सभी मजदूरों का महीने में एक बार निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप होना चाहिए और उन्हें दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएं।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकाघाट डंपिंग साइट की गंदगी को साफ करते-करते मजदूर चर्म रोगों का शिकार हो गए हैं और उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका कारण यह है कि डंपिंग साइट पर गीला और सूखा कूडा फेंका जाता है। इस सफाई मजदूरों से अलग-अलग करवाया जाता है। इसके अलावा इस साइट पर मजदूरों के बैठने के लिए भी कोई शेल्टर नहीं है। न ही पीने का पानी उपलब्ध है और न ही शौचालय की सुविधा है। हालांकि इस संबंध में पहले भी प्रशासन और नगर परिषद को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यूनियन ने सभी मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है, अन्यथा यूनियन इसके लिए 24 मई को धरना प्रदर्शन करेगी के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर दिनेश काकू, अंजू, रेखा, कुंता, कुष्मा, रीना, बिमला,दीप राज, अमित, इंदरपाल, हरदयाल, सुरेश कुमार, प्रवीण रीना आदि मौजूद रहे।