फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Outrage over alleged desecration of the Holy Bible

Mandi News: पवित्र बाइबल के कथित अपमान पर रोष

Wed, 24 Jun 2026 03:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Outrage over alleged desecration of the Holy Bible
मंडी। पवित्र बाइबल को कथित रूप से फाड़कर गटर में फेंकने की घटना को लेकर मंडी जिले के ईसाई समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। मामले में विभिन्न चर्चों के पादरियों और ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलवार को अल्पसंख्यक विभाग, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह संयोजक सन्नी इप्पन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हिमाचल प्रदेश को भी शिकायत पत्र प्रेषित किया गया। समुदाय ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मंडी मसीह समुदाय के जिला अध्यक्ष पादरी अमर मसीह, मेथोडिस्ट चर्च के पादरी जनक राज, पादरी प्रेम सिंह नेगी, प्रॉफेट अमर सिंह, पास्टर भरत, पास्टर राजकुमार, रवि, रूप लाल और पास्टर जगरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed