फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to smart electricity meter in Matehad Panchayat

Mandi News: मतेहड़ पंचायत में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध

Wed, 28 Jan 2026 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to smart electricity meter in Matehad Panchayat
लडभड़ोल (मंडी)। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतेहड़ में मंगलवार को प्रधान प्रमोद चौहान के नेतृत्व में स्थानीय महिला मंडलों और ग्रामीणों ने सरकार व बिजली बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में पंचायत में स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं करेंगे। पंचायत प्रधान प्रमोद ने कहा कि स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता में डर और भ्रांतियां हैं। तर्क दिया कि जब पुराने मीटर सुचारु रूप से चल रहे हैं तो तीसरी बार मीटर बदलने की क्या जरूरत है। आरोप लगाया कि किसी निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर यह व्यवस्था थोपी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के पास साधारण मोबाइल हैं। अगर किसी फंक्शन के दौरान रात को बैलेंस खत्म हो गया तो गरीब आदमी तुरंत रिचार्ज कहां से करेगा। सरकार इन मीटरों को तुरंत बंद करे। महिला मंडल लोअर जोल की प्रधान शशि कुमारी ने कहा कि बोर्ड ने बिना पंचायत को सूचित किए और बिना ग्रामीणों की सहमति के ट्रांसफार्मर और घरों में मीटर फिट कर दिए, जो सरासर धोखाधड़ी है। बिना किसी पूर्व सूचना या मीटिंग के मीटर लगाना गलत है। कई बुजुर्गों के पास मोबाइल तक नहीं है, वे रिचार्ज की तकनीक कैसे समझेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिजली पर स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, कल पानी पर लगेंगे, जिससे गरीबों का जीना मुहाल हो जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी या फ्री बिजली का लालच नहीं चाहिए। वे नियमानुसार बिल भरने को तैयार हैं लेकिन उन्हें पुराना मीटर सिस्टम ही वापस चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed