फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to handing over Hotel Uhal to private hands

Mandi News: होटल ऊहल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध

Mon, 14 Jul 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Opposition to handing over Hotel Uhal to private hands
व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने सरकार और पर्यटन विभाग से पुनर्विचार की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में पर्यटन विभाग के होटल ऊहल को निजी हाथों में सौंपने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
ऊहल होटल 1972 के दशक में खुला है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध होटल ऊहल का निजीकरण होने से कारोबारियां को महंगे दाम अदा करने पड़ेंगे। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान ने कहा कि होटल में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है।
विज्ञापन

यहां झूलों का लुत्फ उठाने के लिए बच्चों की भीड़ सुबह-शाम रहती है। रोटरी के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अजय ठाकुर ने बताया कि होटल में सुविधाओं का विस्तार हो जाए तो पर्यटन विभाग के इस उपक्रम में और भी चहलकदमी बढ़ेगी। व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पर्यटन विभाग के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली से होटलों को निजी हाथों में न सौंपने की गुहार लगाई है। उधर पर्यटन विभाग के एजीएम कैलाश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन विभाग के कुल 14 उपक्रमों में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर का होटल ऊहल के निजीकरण का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed