फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposed the move to replace BMC with Breyogi

Mandi News: बीएमसी को ब्रेयोगी से बदलने की कवायद का किया विरोध

Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Opposed the move to replace BMC with Breyogi
ब्रेयोगी में दुग्ध उत्पादक की आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य । स्रोत  संगठन
थुनाग (मंडी)। दुग्ध उत्पादक सोसायटियों ने बल्क मिल्क कूलिंग (बीएमसी) सेंटर को ब्रेयोगी से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना का विरोध किया। रविवार को ब्रेयोगी में दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक सोसायटियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि छतरी उपतहसील की 16 सोसायटियां हैं।
विज्ञापन

इसमें छतरी, बगड़ा, पोखी, थुआ, रूहमणी, ठैंसर, कांढी, थाच चपलांदी, धार टिपरा, कोट, बाग, करगाणु, कुठेल, जयबाग, बहली और सैंज प्रतिदिन ब्रेयोगी स्थित बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) में 6200 लीटर दूध भेजती हैं। महीने का लगभग 1.80 लाख लीटर बनता है जिसकी पेमेंट 60 लाख रुपये बनती है। बीएमसी ब्रेयोगी से यह दूध शिमला जिले के दत्तनगर दूध प्रसंस्करण के लिए जाता है।
विज्ञापन

किशोरी लाल ने बताया कि क्षेत्र की पांच सोसायटियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीएमसी को ब्रेयोगी से छतरी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा है जोकि उचित नहीं है। 2013 में स्थापित ब्रेयोगी बीएमसी में रोजाना लाख लीटर दूध एकत्र होता है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों को लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बिहारी लाल ने बताया कि ब्रेयोगी सभी सोसायटियों के केंद्र में पड़ता है जहां ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आसानी से दूध पहुंचाती हैं जबकि छतरी दूसरे छोर पर है। इससे दुग्ध उत्पादकों को भारी असुविधा झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय प्रधान जयवंती चौहान, युवा कांग्रेस के महासचिव मोहर सिंह माही और दिनेश राणा ने बताया कि बीएमसी ब्रेयोगी को यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, चेयरमैन मिल्क फेडरेशन और एमडी को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद अगर बीएमसी को ब्रेयोगी से हटाया गया तो दुग्ध उत्पादक संघ सड़कों पर उतरेगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed