फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opium cultivation was going on in Chauhar valley, police raided and destroyed it

Mandi News: चौहार घाटी में हो रही थी अफीम खेती, पुलिस ने छापामारी कर की नष्ट

Tue, 06 May 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 06 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Opium cultivation was going on in Chauhar valley, police raided and destroyed it
पधर (मंडी)। मंडी जिला के पधर क्षेत्र में लोगों की ओर से की जाए रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के लिए पधर पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पधर पुलिस दल ने गांव भरानगलू से गश्त अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में अब तक एंटी नार्को टास्क फोर्स और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए डेढ़ लाख से अधिक अफीम के पौधों पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए नष्ट किया है। अफीम की अवैध खेती गंदम और नकदी फसल गोभी, मटर की आड़ में की जा रही थी। अधिकांश खेती गंदम के लहलहाते खेतों में पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की ओर से राजस्व विभाग की निशानदेही पर अज्ञात जमीन मालिकों की पहचान की जा रही है। अब तक ग्राम पंचायत उरला के गांव बरठवाण, बधौणधार और ग्राम पंचायत तरस्वाण के बुलंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 1,09,486 से अधिक अफीम के पौधों को नष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरठवाण गांव के आसपास के क्षेत्रोें में अलग से 42000 पौधे मिले हैं, जिन्हें नियमानुसार नष्ट किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बरठवाण पहुंची तो वहां पर मटर, गोभी और गंदम फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई। अभियान से लौटती बार समीप के नाले में अफीम के पौधे दिखे, जिन्हें भी नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।


- --
पधर क्षेत्र में अफीम उखाड़ो अभियान जारी है। संपूर्ण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के उपरांत रासायनिक जांच के लिए पौधों के सैंपल एकत्र किए गए हैं।
-देसराज, डीएसपी, पधर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed