फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opinion of Congress workers sought behind closed doors in Karsog

Mandi News: करसोग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में जानी राय

Wed, 08 Jan 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Opinion of Congress workers sought behind closed doors in Karsog
करसोग में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पहुंचे पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता।
करसोग (मंडी)। कांग्रेस संगठन की मजबूती और संगठन में चुनाव के लिए पर्यवेक्षक मुज्जफर गुज्जर ने बुधवार को करसोग में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के नाम पर्ची पर लिखकर दिए। अध्यक्ष पद की रेस में शामिल सात दावेदारों ने पर्यवेक्षक के सामने दमखम दिखाया और अच्छी खासी भीड़ जुटाई। पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हाईकमान के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

करसोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व अध्यक्ष हरिओम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम चंद चौहान, गोपाल ठाकुर, गुरुवक्ष ठाकुर, कमल नयन, तिलक राज, यशपाल शामिल हैं। पर्यवेक्षक ने विस्तार से कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर फीडबैक लिया और संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी राय जानी। कार्यकर्ताओं ने बंद कमरे में पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक मुज्जफर गुज्जर ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए करसोग पहुंचे हैं। यह कोई चुनाव नहीं है। कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार रिपोर्ट तैयार करके पार्टी शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उसके अनुसार शीर्ष नेतृत्व ही अंतिम फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed