फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Operation facility will start again in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में फिर शुरू होगी ऑपरेशन सुविधा

Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Operation facility will start again in Jogindernagar hospital
-नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत प्रदान करते हुए शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की है। अब अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो सकेंगे। स्थानीय अस्पताल में करीब 6 माह से शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने से मरीजों को पथरी, हर्निया और गाल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए मंडी या कांगड़ा स्थित अस्पतालों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला से पढ़ाई कर लौटी शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रियल सूद ने शनिवार को अस्पताल में अपनी पहली तैनाती दी। कुल्लू जिले से संबंध रखने वाली डॉ. प्रियल सूद की जोगिंद्रनगर अस्पताल में तैनाती होने से अब शल्य चिकित्सा का लाभ मरीजों को मिलेगा। शनिवार को शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रियल सूद ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक समेत पांच और चिकित्सक जोगिंद्रनगर अस्पताल में कार्यभार संभालेंगे। बताया कि चरणबद्ध तरीके से अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed