फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opening of KV in Thunag will provide better education

Mandi News: थुनाग में केवी खुलने से मिलेगी बेहतर शिक्षा

Sun, 08 Dec 2024 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Opening of KV in Thunag will provide better education
थुनाग बाजार में लड्डू बांटते व्यापार मंडल और भाजपा के कार्यकर्ता।
थुनाग (मंडी)। केंद्र सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग के लिए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया है। थुनाग में केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। क्षेत्र में स्तरीय शिक्षण संस्थान खुलने से बच्चों को गोहर, मंडी और सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में 32 सीटें रहती हैं। पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 8 साल तय की है। कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश तभी दिया जाता है, जब उस कक्षा में 32 से कम बच्चे हों। केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास, टॉप लेवल की लाइब्रेरी और लैब सुविधा रहती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कम फीस, कम दबाव, पाठ्यक्रम गतिविधियां बेहतर होने की अभिभावकों की प्राथमिकता रहती है। केंद्रीय विद्यालय में फीस इतनी कम होती है कि एक सामान्य परिवार अपने बच्चे की फीस आसानी से जमा कर सकता है। साथ ही यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप भी संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को निशुल्क शिक्षा
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर जमा दो तक लड़कियों के अलावा एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की फीस नहीं ली जाती है। 2024 के दाखिला नियमों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा से जमा दो तक की प्रति महीने की फीस मात्र 500 रुपये है। सभी कक्षाओं की एडमिशन फीस 25 रुपये और री एडमिशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। तीसरी कक्षा से जमा दो तक के लिए कंप्यूटर फंड 100 रुपये और कक्षा जमा एक और जमा दो कंप्यूटर साइंस की फीस 150 रुपये रहती है।

...
केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। थुनाग में केंद्रीय विद्यालय खुलने से सराज के छात्रों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय को अगले शैक्षणिक सत्र से सक्रिय करने के प्रयास किए जाएंगे।
-जयराम, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed