{"_id":"6a37d0910ff26f0fd80f1177","slug":"only-son-dies-in-road-accident-two-injured-mandi-news-c-90-1-mnd1027-201629-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क हादसों में इकलौते बेटे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क हादसों में इकलौते बेटे की मौत, दो घायल
विज्ञापन
चहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की मारुति कार। जागरूक पाठक
मलोरी में खड़े ट्रक से टकराई नई बाइक, सवार की जान गई
रिवालसर मार्ग पर चहड़ी के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना/रिवालसर(मंडी)। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना नगर निगम वार्ड नेला के अंतर्गत मलोरी के समीप हुई। जहां फोरलेन किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष, पुत्र कमलेश, निवासी गांव बग्गी तुंगल, कोटली के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 3 बजे एक युवक नई बाइक पर सवार होकर मंडी की ओर जा रहा था। मलोरी के पास पहुंचते ही उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर ट्रक में सो रहा चालक बाहर आया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिस था और उसकी बाइक बिल्कुल नई थी, जिस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
दूसरी घटना रिवालसर-कलखर मार्ग पर चहड़ी गांव के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। मनाली से सवारी लेकर सरकाघाट जा रही एक टैक्सी (मारुति कार) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक हेमराज (निवासी चैहड़ पाली, पधर) और सवार बीरबल (निवासी सरकाघाट) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल रिवालसर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसपी मंडी विनोद कुमार ने दोनों हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कारणों की गहन जांच कर रही है।