Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One thousand shops were closed in protest against online drug sales.

Mandi News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं एक हजार दुकानें

Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
One thousand shops were closed in protest against online drug sales.
मंडी में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट रैली निकालते हुए। संवाद
जीएसआर 817 की अधिसूचना वापस लेने की मांग
विज्ञापन

रैली निकालकर प्रशासन के माध्यम से केंद्र को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) के आह्वान पर मंगलवार को मंडी जिले में एक हजार से अधिक दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा विक्रेताओं ने शहर में विरोध रैली निकाली और एडीसी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक लगाने की मांग उठाई।
24 घंटे के इस राष्ट्रव्यापी बंद का असर मंडी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया। दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा कंपनियों द्वारा बिना उचित सत्यापन और चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की बिक्री की जा रही है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध और अनियमित तरीके से दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर छोटे और लाइसेंसधारी दवा विक्रेताओं के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था को बंद करने की मांग की। साथ ही वर्ष 2018 में जारी जीएसआर 817 अधिसूचना को वापस लेने की भी मांग उठाई। दवा विक्रेताओं का कहना है कि यह अधिसूचना ऑनलाइन दवा कारोबार को बढ़ावा देती है, जिससे छोटे कारोबारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सुंदरनगर जोन में मेडिकल दुकानों पर लगे रहे ताले
सुंदरनगर (मंडी)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने बुधवार को हड़ताल रखते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सुंदरनगर जोन के अध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान ने बताया कि हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी गई हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। सुंदरनगर सिविल अस्पताल में भी इस हड़ताल का प्रभाव देखने को मिला। मरीजों के तीमारदारों को बाजार से दवाइयां नहीं मिल सकीं। हालांकि, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुंदरनगर डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि ओपीडी सामान्य रूप से संचालित रही और अस्पताल की फार्मेसी एवं सरकारी दवा केंद्र पर दवाइयां उपलब्ध थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed