फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One person was stabbed in Mandi due to mutual enmity

मंडी में भिड़े दो पक्ष: आपसी रंजिश में एक को घोंपा चाकू, क्रॉस एफआईआर दर्ज, चैटिंग के दौरान शुरू हुआ था विवाद

Wed, 04 Feb 2026 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Feb 2026 10:45 PM IST
सार

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं का मामला है। घायल युवक को मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
One person was stabbed in Mandi due to mutual enmity
घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में भिडंत हो गई। इस भिडंत में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में यह मामला आपसी रंजिश के साथ-साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं में एक मैकेनिक की दुकान पर बुधवार को दो गुटों में भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों की पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसमें प्रेम-प्रसंग होने की बातें भी सामने आ रही हैं। पहले इनकी ऑनलाइन चैट पर बातचीत हुई और वहीं से बहसबाजी शुरू होकर आमने-सामने की भिडंत तक जा पहुंची।

विज्ञापन

दोनों गुट जब एक मैकेनिक की दुकान पर आमने-सामने हुए तो फिर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। घायल युवक कोटली क्षेत्र के बरयारा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस युवक का अस्पताल में उपचार के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चाकू से हमला होने की बात कह रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हमले के आरोप को लेकर पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर घायल पक्ष के खिलाफ दुकान में आकर झगड़ा व अन्य आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर जाकर भी जांच पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में सभी पहुलओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed