{"_id":"61bf6eed7b42f1708454a855","slug":"one-kilogram-of-charas-recovered-from-youth-near-urla-mandi-news-sml3939926158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरला के पास युवक से एक किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरला के पास युवक से एक किलो चरस बरामद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पुलिस की टीम ने उरला के समीप एक युवक से 1 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। युवक को हिरासत में ले लिया है।
युवक की पहचान दौलत राम (35) निवासी धार कसयाण, पधर के रूप में हुई है। नारकोटिक्स और पुलिस टीम रविवार को नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट पर गश्त कर रही थी।
रविवार बाद दोपहर दौलत राम जंगल से होते हुए गडोरी मोड़ पर पहुंचा। टीम को देखकर युवक घबरा गया। उसने हाथ में लिया बैग नाले की ओर फेंक दिया और भागने लगा।
कर्मियों ने उसे दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर चरस की खेप बरामद हुई। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र सिंह नेगी ने की है। संवाद