फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One dead and three injured after car falls into ditch 80 meters below near Pandoh Dam in Mandi

मंडी सड़क हादसा: पंडोह डैम के पास 80 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

Sun, 26 Apr 2026 07:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 07:37 PM IST
सार

मंडी के पंडोह डैम के पास कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके से स्थानीय लोग और सीआईएसएफ ने रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन
One dead and three injured after car falls into ditch 80 meters below near Pandoh Dam in Mandi
80 मीटर नीचे खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी जिले के पंडोह डैम के समीप शिवाबादर जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम करीब चार बजे कार (HP32A7626) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


हादसे में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना के दौरान तीन लोग वाहन से बाहर गिर गए, जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और सीआईएसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों की पहचान सेवकी देवी (51) पत्नी स्वर्गीय वीरू, संगती देवी (43) पत्नी जगदीश, तनु (34) पुत्र नरेश कुमार, निवासी सुराही खड्ड, डाकघर नांदी, तहसील चाच्योट के रूप में हुई है। वहीं मनु (32) पुत्र नरेश कुमार, निवासी सुराही खड्ड, डाकघर नांदी, तहसील चाच्योट को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस और बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों का उपचार जारी है। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन का नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed