फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one captured with charas

पंडोह डैम के समीप कुल्लू के युवक से सवा किलो चरस बरामद

Sun, 04 Dec 2016 10:03 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 04 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
one captured with charas
- फोटो : अमर उजाला

पंडोह (मंडी)। नेशनल हाईवे 21 मनाली-दिल्ली पर पंडोह के समीप पुलिस ने नाके के दौरान सवा किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में जिला कुल्लू के सचाणी के युवक को हिरासत में लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार रविवार शाम पांच बजे के करीब पंडोह पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार के अगुवाई में पंडोह डैम के नजदीक नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के गाड़ियों को रोक कर रखा था। इसी दौरान एक युवक ने पुुलिस को देखकर गाड़ियों के बीच में भागने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने युवक का पीछा कर सौ मीटर दूरी पर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


युवक की तलाशी के दौरान उसके बैग से 1.250 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अमर चंद (26) डाकघर सचाणी तहसील भुंतर जिला कुल्लू को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed