फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On the third day, the dead body of a young man was found about 2 km away from the incident site.

Mandi News: तीसरे दिन घटना स्थल से करीब 2 किमी दूर मिला बहे युवक का शव

Sun, 16 Jun 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
On the third day, the dead body of a young man was found about 2 km away from the incident site.
ब्यास नदी का पानी घटने के बाद किनारे पर फंसा हुआ दिखा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर कुल्लू हाईवे पर बिंद्रावणी के पास शुक्रवार सुबह पैर फिसलने से ब्यास नदी में डूबे युवक का शव रविवार को तीसरे दिन बरामद हो गया। शव घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर पंचवक्त्र मंदिर के पास से बरामद हुआ। शुक्रवार और शनिवार को एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने भी सर्च अभियान चलाया था लेकिन शनिवार दोपहर को पंडोह डैम से एकाएक पानी छोड़ने के बाद सर्च अभियान बंद कर दिया था। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों ने युवक के शव की बहने की आशंका जताई थी। बरामद शव से लग रहा है कि शुक्रवार को युवक नहाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 18 वर्षीय जसदीप सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी गांव मुल्लापूर खरड शुक्रवार सुबह ब्यास में मुंह धोते समय गिर गया था। उक्त युवक पंजाब से 5 दोस्तों के साथ आया था। शनिवार को सर्च अभियान के दौरान युवक के परिजन भी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि उक्त युवक का शव रविवार को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed