फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On the second day of the New Year, the number of devotees decreased at Shaktipeeths.

Mandi News: नववर्ष के दूसरे दिन शक्तिपीठों में घटी श्रद्धालुओं की संख्या

Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the New Year, the number of devotees decreased at Shaktipeeths.
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। नववर्ष के दूसरे दिन कांगड़ा के शक्तिपीठों के श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन मंदिरों में कम श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। ज्वालामुखी मंदिर में दूसरे दिन 4,000 के करीब, कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में 6,000 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी 6,000 श्रद्धालु नतमस्तक हुए। पहले दिन मंदिर के आसपास बाजारों में व्यापार को बूस्ट मिला है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन का मानना है कि बाहरी राज्यों की छुट्टियां समाप्त होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। इसके चलते होटल, ढाबे और अन्य व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं। अब मंदिर प्रशासन और स्थानीय कारोबारियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। धार्मिक पर्वों पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं की रौनक लौट सकती है। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नववर्ष के लिए मंदिर को ताजे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन



नववर्ष पर श्रद्धालुओं के आने से मंदिरों के आसपास के बाजारों को संजीवनी मिली है। पिछले कुछ दिनों से मंदिर में श्रद्धालुओं की कमी के कारण व्यापार काफी मंदी के दौर से गुजर रहा था। नववर्ष के आगमन से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने से व्यापार में भी वृद्धि हुई लेकिन दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित मेहता, प्रधान, चामुंडा मंदिर व्यापार मंडल



पहले दिन ज्वालामुखी शक्तिपीठ में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को कम श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। पहले दिन भीड़ अधिक होने के कारण प्रसाद की बिक्री में भी अच्छा उछाल आया है। नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री की अच्छी खपत हो रही है, जिससे कारोबार में तेजी आई है जबकि दूसरे दिन काफी कम बिक्री हुई।

-अमित सूद, प्रसाद विक्रेता, ज्वालामुखी



पहले दिन दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मनियारी की दुकानों से पूजा सामग्री, चूड़ियां, लॉकेट, कड़े और यादगार वस्तुएं खरीदी जबकि दूसरे दिन कारोबार लगभग ठप ही रहा। कारोबारियों को नववर्ष पर लगभग एक सप्ताह तक काफी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी।
-नवरत्न गुप्ता, मनियारी विक्रेता, ज्वालामुखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed