फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On Mahashivratri, women from across the district will show their strength in tug of war.

Mandi News: महाशिवरात्रि में जिलेभर की महिलाएं रस्साकशी में दिखाएंगी दम

Thu, 25 Dec 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 25 Dec 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, women from across the district will show their strength in tug of war.
मंडी। 16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में होने वाली स्पर्धाओं में इस बार महिलाओं की अधिक सहभागिता होगी। महोत्सव में इस बार मुंबईयां कलाकारों की अपेक्षा स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच दिया जाएगा। वहीं विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में महिलाओं को विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस बार पड्डल मेला मैदान में जिलेभर की महिलाएं रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। संस्कृति सदन कांगणीधार मंडी में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार अंतर राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में जिलेभर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को तवज्जो दी जाएगी। हर वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान महिला मंडल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेती हैं। जिनमें सांंस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, दौड़ आदि को शामिल किया जाता है लेकिन हर बार एक दो स्थान से संबंधित महिला मंडल की महिलाओं का दबदबा रहता है। इसके अलावा जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर को भी किसी एक दिन होने वाली गतिविधि में मौका दिया जाएगा। नशे खास कर चिट्टा के समूल नाश के लिए यह गतिविधियां प्रेरणादायी रहेंगी। जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की इस पहल को प्रदेश की जनता ने खूब सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed