{"_id":"66f93f1388304b736b07ae29","slug":"old-hydrants-of-fire-department-closed-even-new-ones-could-not-be-installed-mandi-news-c-90-1-ssml1025-136817-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दमकल विभाग के पुराने हाइड्रेंट बंद, नए भी नहीं लग पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दमकल विभाग के पुराने हाइड्रेंट बंद, नए भी नहीं लग पाए
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के बीच घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल चिंतित, एसडीएम से मांगी कार्रवाई
बाजार में बंद पड़े हाइड्रेंट को दुरुस्त करने को लेकर व्यापार मंडल ने विभाग को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर में दमकल विभाग के पुराने बंद पड़े हाइड्रेंट और 13 नए प्रस्तावित हाइड्रेंट न लगने को लेकर व्यापार मंडल ने स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मुख्य बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान आग और अन्य हादसों की आशंका के दौरान होने वाले नुकसान पर व्यापार मंडल ने एसडीएम के माध्यम से संबंधित विभाग को चेताया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अधिक भीड़ के बीच अगर आग की बड़ी घटना होती है तो इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के बंद पड़े हाइड्रेंट भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। व्यापार मंडल महासचिव सतवीर ने एसडीएम मनीश चौधरी को बताया कि दमकल विभाग की ओर से शहर में स्थापित कुल छह में दो हाइड्रेंट अभी भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा दमकल विभाग की ओर से प्रस्तावित 13 नए हाइड्रेंटों को भी स्थापित न करने से अप्रिय घटना के दौरान दिक्कतें पेश आ सकती हैं। व्यापार मंडल की ओर से दी गई जानकारी के तहत जोगिंद्रनगर शहर के मंदिर रोड़, नागरिक अस्पताल, गुरुद्वारा परिसर, मिनी सचिवालय, विश्राम गृह, डाकघर, बस स्टैंड, पुरानी आईटीआई, बिलिंग कॉम्पलेक्स और आयुर्वेद अस्पताल परिसर में भी दमकल विभाग के प्रस्तावित हाइड्रेंट न लगाना विभाग की उदासीनता है। इस बारे में एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि बंद पड़े हाइड्रेंटों को बहाल करने के आदेश संबंधित विभाग को जारी किए जा रहे हैं। नए हाइड्रेंटों को लेकर भी रिपोर्ट ली जाएगी।