फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Old hospital buildings are losing existence, gatherings are being organized

Mandi News: वजूद खो रहे अस्पताल के पुराने भवन, सज रहीं महफिल

Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old hospital buildings are losing existence, gatherings are being organized
जोनल अस्पताल मंडी के खाली जर्जर भवन में खाली पड़ी बोतलें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी। जोनल अस्पताल के पुराने भवन वजूद खो रहे हैं। इनमें आवासीय भवन भी शामिल हैं जो मरम्मत न होने के कारण खंडहर बन गए हैं। इनमें कोई नहीं रहता है। यहां नशेड़ियों की महफिल सजती है। करीब 12 भवनों में से चार को शरारती तत्वों ने जला दिया है। दरवाजे, खिड़कियां सब जलकर राख हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन भवनों की सुध नहीं ले रहा है। इससे इनकी स्थिति बदहाल होती जा रही है।
जोनल अस्पताल में भी चोरी जैसी वारदातें सामने आने लगी हैं। इससे अस्पताल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। अस्पताल में मरीजों का सामान और शौचालयों में लगे नल आदि चुराने की घटनाएं सामने आई हैं। वरिष्ठ नागरिक गंगा राम, डीन कपूर, रोशन लाल, अशोक कुमार आदि का कहना है कि क्षतिग्रस्त भवनों खंडहर हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि इन भवनों को गिराकर नए भवन तैयार किए जाएं।
विज्ञापन

अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी भूमे राम, ज्ञानचंद, नारायण दत्त आदि ने कहा कि गर्मी के दिनों नशेड़ी दिनभर खंडहर बने भवनों में पड़े रहते हैं। सर्दी में बिस्तर लगाकर आग सेंकते हैं। इससे कई बार आग की घटनाएं भी घटित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
जोनल अस्पताल में कई बार चोरी की घटनाएं और पुराने भवनों में आग लगाने की घटनाएं हुई हैं। इन पर समय रहते काबू पाया गया है। भवनों को गिरा कर नया स्वरूप देना सरकार और उच्चाधिकारियों की स्वीकृति से ही संभव है। विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया गया है।
-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस, जोनल अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed