फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Old bus stand in Jogindernagar to be relocated; ten bighas of land identified.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में शिफ्ट होगा पुराना बस अड्डा, दस बीघा भूमि चिह्नित

Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Old bus stand in Jogindernagar to be relocated; ten bighas of land identified.
आधुनिक कर्मशाला, डीजल पंप की मिलेगी सौगात
विज्ञापन

2022 में अस्तित्व में आए बस डिपो के विस्तार की कवायद तेज

संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर का पुराना बस अड्डा जल्द ही नए स्थान पर शिफ्ट होगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए शहर में लोक निर्माण विभाग की करीब दस बीघा भूमि चिह्नित की है। नए बस अड्डे में बसों की मरम्मत के लिए आधुनिक कर्मशाला सहित यात्रियों और निगम कर्मचारियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में ईंधन आपूर्ति के लिए यहां डीजल पंप भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बंद पड़े पुराने बस रूटों को बहाल करने के साथ ही नए बस रूट भी प्रस्तावित बस अड्डे से शुरू किए जाएंगे। हाल ही में कार्यालय में करीब चार घंटे तक चली समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस अड्डे को शिफ्ट करने की योजना की जानकारी दी। इस दौरान बस अड्डा प्रभारी से आय-व्यय, बसों के गंतव्य, आगमन व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले कर्मशाला में कलपुर्जों की कमी, तकनीकी कर्मचारियों की कमी और बसों के टायरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक, धर्मशाला डिविजन, हिमाचल पथ परिवहन निगम पंकज चड्ढा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक की अगुवाई में गठित टीम ने सोमवार को बस डिपो की सभी गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। जोगिंद्रनगर में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed