{"_id":"68696c0723d301389402ab7a","slug":"officials-should-restore-drinking-water-supply-mukesh-agnihotri-mandi-news-c-399-1-sml1012-328936-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति बहाल करें अधिकारी : मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति बहाल करें अधिकारी : मुकेश अग्निहोत्री
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की छलांग...सराज के शरण में रास्ते व सड़क ध्वस्त होने पर आपदा प्रभावित क्षेत्र तक
मंडी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ शुक्रवार देर सायं एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अलावा जल शक्ति, परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।
मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति आंशिक तौर पर बहाल करने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पुरानी योजनाएं बहाल करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अकेले थुनाग क्षेत्र में ही जल शक्ति विभाग की 241 परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं जिनमें से 41 को शुक्रवार तक आंशिक तौर पर बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जहां पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन क्षेत्रों के लिए नई पाइप खरीदने के आदेश दे दिए गए हैं। रास्ते खुलते ही इनकी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से 33 रूट प्रभावित हुए हैं और इनकी बहाली के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद