फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officials should make school children aware: Manish

स्कूली बच्चों को जागरूक करें अधिकारी : मनीश

Tue, 05 Nov 2024 07:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Officials should make school children aware: Manish
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि स्कूलों को गोद लेकर नशा मुक्ति, कॅरिअर काउंसलिंग, मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में युवा पीढ़ी को अधिकारी जागरूक करें। एसडीएम ने अपना स्कूल द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत उपमंडल के सभी अधिकारियों से बैठक की।
विज्ञापन

कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को गोद लेकर बच्चों को विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करना है। गोद लिए स्कूल के विद्यार्थियों को महीने में कम से कम एक बार सामाजिक बुराइयों और दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। कहा कि अधिकारी का स्कूल में जाना विद्यार्थियों के लिए अपने कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत हो सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी करना है। उन्होंने अधिकारियों को गोद लिए स्कूल में जाकर की गई गतिविधियों के फोटो, वीडियो भी ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा, बीएमओ लडभड़ोल डॉ. लाल सिंह, सीडीपीओ चौंतड़ा बालम राम वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed