{"_id":"6a57704b97d933b2d500b3ab","slug":"officials-fail-to-attend-disaster-management-meeting-notices-to-be-issued-mandi-news-c-90-1-mnd1026-205015-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा प्रबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा प्रबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
विधायक ने मानसून की ढीली तैयारियों पर अधिकारियों से किया जवाब-तलब
15 दिन के भीतर खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में लोगों को राहत पहुंचाने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए और अब तक की गई ढीली कार्रवाई पर जवाब तलब किया। विधायक ने खस्ताहाल सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की खिंचाई करते हुए 15 दिन के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विभागों को पहले से प्रभावी तैयारियां करनी होंगी। उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की बात कही। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जोगिंद्रनगर में करीब दो घंटे चली समीक्षा बैठक में लडभड़ोल क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई।
विधायक ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायतों में विकास कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।