फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officials decided to adopt one school each

Mandi News: अधिकारियों ने एक-एक स्कूल गोद लेने का लिया निर्णय

Sun, 03 Nov 2024 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 03 Nov 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Officials decided to adopt one school each
अपना विद्यालय दी हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर में हुई बैठक
विज्ञापन

अधिकारी स्कूलों में जाकर लेंगे जायजा, फैलाएंगे जागरूकता, सालभर का खाका करेंगे तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अपना विद्यालय दी हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने की। बैठक में धर्मपुर सभी अधिकारियों को उपमंडल के एक एक स्कूल को गोद लेने बारे निर्णय लिया गया।

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम के तहत एक-एक स्कूल को गोद लेने वाले अधिकारी हर माह में एक बार अपने अपने स्कूल पहुंच कर स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान स्कूल में स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशे से दूर रहने, सामाजिक बुराइयों, करियर काउंसलिंग, आपसी भाईचारा, एक दूसरे का सहयोग कैसे करना है, स्कूली छात्राओं को अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इस बारे अधिकारी जागरूकता फैलाएंगे। साल भर का खाका तैयार कर स्कूलों में जाकर कार्यक्रम करने होंगे। जिन विषयों पर स्कूल के अध्यापक विद्यार्थियों से चर्चा नहीं कर पाते हैं, उनपर अधिकारी कार्य करते हुए स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। बैठक में नायब तहसीलदार संजीव कुमार, नायब तहसीलदार मंडप शिखा शर्मा, नायब तहसीलदार टिहरा शशि पाल, बीएमओ संधोल, सीडीपीओ धर्मपुर, लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed