फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officer absent from the meeting of Panchayat Samiti Saraj

Mandi News: पंचायत समिति सराज की बैठक से अधिकारी नदारद

Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Officer absent from the meeting of Panchayat Samiti Saraj
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त, मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पंचायत समिति सराज की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनता के मुद्दे अनसुलझे रह गए। 27 मई की प्रस्तावित बैठक अधिकारियों के न पहुंचने के कारण स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद वीरवार को फिर से बैठक आयोजित की गई। इसमें भी अधिकांश अधिकारी अनुपस्थित रहे। इससे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में रोष है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता छतरी और जंजैहली, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता छतरी, करसोग और जंजैहली, बिजली बोर्ड के छतरी, जंजैहली और करसोग, तहसील कल्याण अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी छतरी, जंजैहली और करसोग, बागवानी विभाग के अधिकारी और परिवहन विभाग करसोग के अधिकारी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। इनमें ब्रयोगी-ठैंसर-मगरुगला सड़क की दयनीय स्थिति, जल शक्ति विभाग के टैंकों की सफाई, वन विभाग के शंकर देहरा और खनूखली रेस्ट हाउसों का बंद होना आदि शामिल था। इन मुद्दों का समाधान न होने से जनता के बीच असंतोष बढ़ रहा है। अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति को संविधान के प्रति असम्मान के रूप में देखा जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि जनता के मुद्दों का समय पर समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed