फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Objection raised against increase in electricity rates

Mandi News: बिजली की दरों को बढ़ाने पर जताया एतराज

Tue, 12 Aug 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Objection raised against increase in electricity rates
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने जागरुकता अभियान चलाने का लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक मंगलवार को सुकेत सिनेमा परिसर में प्रधान केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने हाल ही में विद्युत परिषद प्रबंधन की ओर से प्रस्तावित बिजली के बिलों में दी जा रही सब्सिडी को बंद करने की आड़ में बिजली की दरों को मनमाने ढंग से एकाएक कई गुना बढ़ाने पर एतराज जताया। इसके विरोध में जागरुकता लाने के लिए पंचायत स्तर तक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।
इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उप महासचिव जगमेल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में विद्युत का दोहन प्रदेश के ही नदी नालों से ही होता है। इसके लिए हिमाचल के गांव के किसान और आम जनता को उनके पीने के पानी के प्राकृतिक स्रोत, उपजाऊ जमीन एवं स्वच्छ पर्यावरण तक को कुर्बान करना पड़ता है। इसके एवज में सरकार की ओर से हिमाचल की जनता को बाकी राज्यों की तुलना में कम दरों पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन अब सरकार के हाल ही के प्रस्तावित निर्णय की वजह से बिजली बाहरी राज्यों की तुलना में कई गुना महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन

पेंशनरों को लीव इनकैशमैंट, ग्रेच्युटी, संशोधित वेतनमान का एरियर तथा डीए आदि के बकाए का भुगतान नहीं हो रहा है। देय महंगाई भत्ते की किस्तें और उसका पिछला एरियर भी विद्युत बोर्ड ने रोक रखा है। इसे बोर्ड प्रबंधन शीघ्र अदा करें अन्यथा पेंशनर अपने परिवार सहित सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करने पर मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed