{"_id":"67db0b7918488f454407ac4f","slug":"nut-bolt-and-anchor-bar-will-stop-landslide-in-thanehra-mandi-news-c-90-1-mrt1064-150961-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नट-बोल्ट और एंकर बार से रुकेगा थनेहड़ा में भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नट-बोल्ट और एंकर बार से रुकेगा थनेहड़ा में भूस्खलन
Thu, 20 Mar 2025 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:48 AM IST
विज्ञापन
मंडी के विश्वकर्मा चौक के पास पहाड़ी पर मिट्टी की कटाई का काम आधुनिक मशीन से करते मजदूर। संवाद
मंडी। लोक निर्माण विभाग ने विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की क्षतिग्रस्त पहाड़ी को मजबूती देने का कार्य शुरू कर दिया है। आधुनिक ड्रिफ्टर ड्रिल और कंप्रेशर मशीन की मदद से पहाड़ी की चट्टानों में गहरे छेद कर इनमें दो से तीन मीटर गहरी रॉड डाली जा रही है। इसे बाद में नट-बोल्ट से मजबूत किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग नीचे सड़क के साथ तीन मीटर का डंगा भी बना रहा है, ताकि भविष्य में पहाड़ी के खिसकने का खतरा न रहे। यहां 45 मीटर ऊंचा डंगा लगाया जाना है।
विभाग ड्रिफ्टर ड्रिल और कंप्रेशर का उपयोग कर पहाड़ी को स्थिर करने और भूस्खलन रोकने का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया है। विभाग ने एक माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कार्य के चलते महामृत्युंजय चौक से विश्वकर्मा मंदिर तक सड़क से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि पहाड़ी के ऊपर थनेहड़ा मोहल्ले को जाने वाला रास्ता खुला रहेगा, लेकिन दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वर्ष 2022-23 में आई आपदा के दौरान थनेहड़ा मोहल्ले की पहाड़ी को नुकसान पहुंचा था। इससे मोहल्ले के 12 घरों को खतरा पैदा हो गया था। पिछले वर्ष प्रशासन ने तिरपाल लगाकर सुरक्षा के उपाय किए थे, लेकिन अब स्थायी समाधान के लिए पहाड़ी को मजबूत किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि आधुनिक तकनीक से पहाड़ी को स्थिर किया जा रहा है। कार्य के दौरान यातायात बाधित रहेगा, इसलिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।