फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NPS employees will protest against UPS at Jantar Mantar

Mandi News: यूपीएस के विरोध में जंतर मंतर में प्रदर्शन करेंगे एनपीएस कर्मचारी

Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
NPS employees will protest against UPS at Jantar Mantar
भ्यूली में आयोजित एनपीएस की बैठक में हिस्सा लेते कर्मचारी। स्त्रोत संगठन - फोटो : संवाद
मंडी। केंद्र सरकार की यूपीएस स्कीम के विरोध में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के सदस्य पहली मई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देंगे। इसे लेकर रविवार को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला मंडी की बैठक जिला परिषद सभागार भ्यूली में जिला अध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर मुख्य अतिथि और बिजली बोर्ड से नवल किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई यूपीएस स्कीम शिक्षक कर्मचारी विरोधी है। पुरानी पेंशन से ही कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित रहेगा। राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारियों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार की ओर से पुरानी पेंशन सीसीएस एक्ट 1972 के अनुसार ही प्रदेश में मिलती रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन से छूटे हुए बोर्ड तथा निगम के कर्मचारियों को पेंशन लगवाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसमें बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। सर्वसहमति से निर्णय लिया कि जब तक हिमाचल प्रदेश के हर एक कर्मचारी को पेंशन नहीं लग जाती तब तक महासंघ लगातार प्रयास करता रहेगा। केंद्र सरकार के अधीन पीएफआरडीए से हिमाचल प्रदेश के 12,000 करोड़ रुपये लाने की मुहिम छेड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला मंडी अध्यक्ष महिला विंग मंजुला वर्मा, महिला विंग महासचिव वनिता सकलानी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, बल्ह ब्लाॅक के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर, कटोला ब्लॉक के अध्यक्ष दिनेश कुमार, पधर ब्लॉक के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, धर्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग मंजुला वर्मा, सुंदरनगर ब्लाॅक महासचिव देवेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed