फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NPA accounts reduced from 40 to 10

Mandi News: एनपीए खाते 40 से घटकर 10 हुए, सभा को 15 लाख शुद्ध लाभ की उम्मीद

Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
NPA accounts reduced from 40 to 10
नेरचौक में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। सहकारिता मंत्रालय और प्रदेश सरकार के सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जनहित ऋण एवं बचत सहकारी सभा लिमिटेड नेरचौक के मुख्य कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा की प्रधान सरस्वती ठाकुर ने की। सभा के संस्थापक निदेशक डॉ. सीताराम वर्मा ने सहकारिता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान एनआईटी हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के अपने अनुभव साझा किए।

सभा सचिव कृष्ण चंद्र चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने चार नवंबर को कार्यभार संभाला था, उस समय संस्था में 40 एनपीए खाते थे, जिन्हें प्रभावी प्रयासों से घटाकर अब 10 कर दिया गया है। संस्था की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और चालू वित्त वर्ष में लगभग 15 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित होने की संभावना है। उन्होंने सहकारिता के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए निदेशक मंडल से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed