फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NP Jogindernagar raised questions on the functioning of the administration

नप जोगिंद्रनगर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Thu, 03 Feb 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
NP Jogindernagar raised questions on the functioning of the administration
जोगिंद्रनगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नगर परिषद की अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षद। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर और उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। साथ ही भूख-हड़ताल की चेतावनी दी है। कांग्रेस समर्थित पार्षद शीला देवी ने भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के समर्थन में आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि लाखों रुपये के विकास कार्यों के टेंडर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को विश्वास में न लेकर चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। टेंडर की ऑनलाइन प्रक्रिया को दरकिनार कर ऑफलाइन टेंडर किए जा रहे हैं। टीसीपी एक्ट का उल्लंघन कर सरकारी बहुमंजिला इमारतों में बिजली-पानी के कनेक्शन लगाए गए हैं। धारा-118 के नियम पर भी नगर परिषद नियमों को ताक में रखकर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर बड़े भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

वीरवार को पत्रकारवार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अगर प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो वह एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने विधायक प्रकाश राणा को भी घेरा। कहा कि प्रशासन और विधायक का रवैया जनहित में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed