फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now you will get all the information about Choti Kashi in just one click

Mandi News: अब एक क्लिक पर मिलेगी छोटी काशी की हर जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
Now you will get all the information about Choti Kashi in just one click
मंडी दर्शन एप का शुभारंभ करते महापौर वीरेंद्र भट्ट और एसपीयू के प्रशिक्षु। -स्रोत : नगर निगम
मंडी। छोटी काशी मंडी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों की जानकारी अब दुनिया के किसी भी कोने से एक क्लिक पर मिल सकेगी। नगर निगम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मंडी दर्शन’ एप का शुभारंभ किया। इस एप को सरदार पटेल विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शुभारंभ करते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि यह एप पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसमें बाजार और पार्किंग की जानकारी, सहज नक्शे, कस्टम मैप फीचर, यूजर-फ्रेंडली नेविगेशन और लोकेशन गाइडेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जल्द ही इसमें सार्वजनिक शौचालयों की लोकेशन भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही नगर निगम क्षेत्राधिकार में होने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों की जानकारी भी इस एप से मिल सकेगी। इस एप को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के छात्रों साहिल वत्सी, आशीष शर्मा, मोहित ठाकुर, सौरभ राणा और भरत प्रकाश ने डिजाइन और विकसित किया है। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद अलकनंदा हांडा, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, यश कांत कश्यप, नितिन भाटिया, संजय कुमार, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य और निगम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed