फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the villagers will have to wait for the bridge in Darbathu

Mandi News: दरबाथू में पुल के लिए ग्रामीणों को करना होगा अब इंतजार

Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now the villagers will have to wait for the bridge in Darbathu
बल्ह घाटी के दरबाथू गांव में खड्ड पर कम चौडाई वाला पुल बनाने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
मंडी। ग्राम पंचायत नलसर के दरबाथू गांव के किसानों को बरसात में खड्ड पार कर खेतों में जाना पड़ेगा। लोहारड़ी खड्ड पर बनने वाले पुल का नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

फिर इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में ब्यास सतलुज लिंक परियोजना प्रबंधन को डेढ़ से दो माह का समय लग जाएगा। दो साल पहले दरबाथू गांव में पुल बह गया। इससे लोगों को खड्ड के आर पार जाना मुश्किल हो गया है। दरबाथू और लोहारा पंचायत के किसानों के खेत खलिहान खड्ड के पार हैं।
विज्ञापन

टमाटर समेत मक्की, धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। पुल न होने से किसानों को जान जोखिम में डाल कर खड्ड को पार करना पड़ेगा। बीएसएल परियोजना प्रबंधन ने टूटे हुए पुल के स्थान पर नए लोहे का पुल बनाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन कम चौड़ाई वाले इस पुल का ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य को बंद करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
दरबाथू में लोहे के पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्य रोकना पड़ा है। पंचायत से प्रस्ताव मांगा गया है। नए सिरे से पुल का डिजाइन तैयार किया जाएगा। बजट समेत अन्य औपचारिकता को पूरा करने में डेढ़ से दो माह का समय लग जाएगा।
-अजय कुमार, सहायक अभियंता, बीएसएल परियोजना
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed