फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the price of frenchbean has come down, getting Rs 20 per kg

अब फ्रासबीन के घटे दाम, 20 रुपये प्रति किलो मिल रहे

Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now the price of frenchbean has come down, getting Rs 20 per kg
करसोग स्थित चुराग सब्जी मंडी में पहुंची फ्रासबीन की खेप। दाम कम मिलने से किसान मायूस हैं। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। सब्जी मंडियों में अब फ्रासबीन के दाम भी गिर गए हैं। 750 रुपये प्रति किलो बीज खरीदने के बाद किसानों को फ्रासबीन के दाम 20 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। मंडियों में फ्रासबीन के दाम अच्छे न मिलने से हजारों किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
विज्ञापन

करसोग में खरीफ सीजन में फ्रासबीन प्रमुख नकदी फसल है। किसानों ने 750 रुपये प्रति किलो बीज खरीद कर फ्रासबीन की बिजाई की थी। अब फसल मंडियों में सप्ताहभर से 14 से 20 रुपये किलो बिक रही है। इससे किसानों को फसल पर किया गया खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल में किसानों ने फसल बिजाई के लिए खेत तैयार करने, बीज, खाद सहित कीटनाशक दवा आदि के लिए बैंकों से ऋण लिया है। अब अच्छे दाम न मिलने से किसानों को किस्त निकालनी भी मुश्किल हो गई है। सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, लेकिन सवाल यह है कि जब बीज और दवाइयों की कीमत लगातार बढ़ रही है लेकिन फसल के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं तो आय कैसे दोगुनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर सरकार सच में किसानों का फायदा चाहती है तो सब्जियों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाना चाहिए ताकि किसान भी बेहतर जिंदगी जी सकें। किसान युवराज शर्मा ने कहा कि 750 रुपये प्रतिकिलो बीज खरीदा। खाद और दवाइयों पर भी खर्च किया। अब फ्रासबीन के दाम बेहतर न मिलने से आय कैसे दोगुनी हो पाएगी। कहा कि सरकार को इस बारे में कुछ सोचना चाहिए।

प्रदेश आढ़ती संघ के प्रधान नाहर सिंह चौधरी का कहना है कि जिन बड़ी मंडियों में हिमाचल से फ्रासबीन भेजी जाती है, उनमें अभी लोकल फ्रासबीन चल रही है।
इस वजह से दाम कम हैं। एक से डेढ़ सप्ताह में बाहरी राज्य में फ्रासबीन खत्म हो जाएगी, इसके बाद दाम बढ़ सकते हैं। औसतन साठ रुपये प्रति किलो तक फ्रासबीन के दाम रहते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed