फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now people are scared thinking leopard cat to be leopard

Mandi News: अब लेपर्ड कैट को तेंदुआ समझ सहमे लोग

Sat, 27 Dec 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now people are scared thinking leopard cat to be leopard
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी की भड़याल पंचायत के मलवाणा गांव में तेंदुए की दहशत के बाद साथ लगते नगर निगम के बैहना वार्ड के लोगों में दहशत फैल गई। दरअसल, सुबह करीब चार बजे फोरलेन के निकट केएमसी कंपनी के यार्ड में चौकीदार ने अंधेरे में एक वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो में लेपर्ड कैट को लोगों ने तेंदुआ समझ लिया। दोपहर बाद वन विभाग के अधिकारियों की ओर से लेपर्ड कैट की पुष्टि करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ बैहना सहित आसपास के क्षेत्र में तेंदुए को लेकर सूचना जंगल में आग लगने की तरह फैल गई।
लोगों ने इसे मादा तेंदुआ समझ लिया। तेजी से अफवाहों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने वायरल वीडियो में तेंदुआ के बजाय लेपर्ड कैट की पुष्टि की, तब कहीं जा कर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर हुक्म चंद ने बताया कि वह टीम सहित मलवाणा गांव में रोजाना पेट्रोलिंग कर रहे हैं तथा पिंजरे को सुबह-शाम चेक किया जा रहा है। एसीएफ मंडी नवजोत, आरएफओ अजय चंदेल ने भी मलवाणा, भड़याल व बैहना में पेट्रोलिंग की। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed