फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now gas cylinders will be delivered only through DAC number.

Mandi News: अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी डीएसी नंबर से ही होगी

Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now gas cylinders will be delivered only through DAC number.
खाद्य आपूर्ति विभाग सुंदरनगर ने गैस उपभोक्ताओं से किया सहयोग का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। खाद्य आपूर्ति विभाग सुंदरनगर ने गैस उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल डीएसी नंबर के आधार पर ही की जा रही है, जो ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजा जाता है। खाद्य निरीक्षक हमेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और घर-घर डिलीवरी पहले की तरह जारी है। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 8454955555 पर रात 8 से 12 बजे तक कॉल कर गैस बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद रेफरेंस नंबर और लगभग 4 घंटे बाद डीएसी नंबर प्राप्त होता है, जिसे सिलिंडर प्राप्त करते समय दिखाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना डीएसी नंबर के गैस वाहन से सिलिंडर नहीं लिया जाएगा। एक एजेंसी को करीब 342 सिलिंडर की आपूर्ति होती है और सभी डीएसी नंबर दर्ज होने के बाद ही अगली खेप जारी होती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करें ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed