{"_id":"67b8c29025b722a9a50419bd","slug":"now-garbage-fee-of-rs-30-will-be-charged-from-every-house-in-balichowki-market-mandi-news-c-90-1-mnd1001-148560-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी बाजार में अब हर घर से 30 रुपये लिया जाएगा कूड़ा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी बाजार में अब हर घर से 30 रुपये लिया जाएगा कूड़ा शुल्क
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय बालीचौकी को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से अब सफाई कर्मचारी घर-दुकान और होटल ढाबों से कूड़ा कचरा एकत्रित करेंगे। इसके लिए शुल्क भी तय कर दिया गया है। घर से 30 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। होटल, ढाबा, बड़ी दुकानें, सरकारी निजी शिक्षण संस्थान और स्वास्थ्य संस्थान से 100 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा क्लीनिक, स्वास्थ्य संस्थानों और मैरिज पैलेस एवं सामुदायिक हाल से भी प्रतिमाह 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
यह मुहिम पंचायत और स्थानीय व्यापार मंडल से सहयोग से शुरू की गई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष यंशभंत शर्मा ने कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत, व्यापार मंडल और प्रशासन के सहयोग से सफाई कर्मचारी बालीचौकी में हर घर से कचरा उठाएंगे। बाजार को साफ-सुथरा रखने के लिए अस्थायी रूप से आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारियों से कचरा संग्रहण का कार्य करवाया जाएगा।
कचरे को एक चिह्नित स्थान पर एकत्रित किया जाएगा। वहां से वाहन में झीड़ी स्थित कूड़ा निष्पादन संयंत्र में ले जाया जाएगा। उपमंडल अधिकारी ना. बालीचौकी देवी राम ने बताया कि बाजार के कूड़े के निपटारे को लेकर पंचायत, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के सहयोग से साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जा रहा है।