फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now commercial vehicles will not be parked on the highway, location decided

Mandi News: अब हाईवे पर पार्क नहीं होंगे व्यावसायिक वाहन, स्थान तय

Thu, 16 Jan 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Jan 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Now commercial vehicles will not be parked on the highway, location decided
तलकेहड़ पंचायत में पार्किंग सुविधा मिलने से टैक्सी संचालकों को बड़ी राहत
विज्ञापन

हाईवे पर टैक्सियां खड़ी रहने से आज दिन लगा रहा था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर बीड़ बिलिंग सड़क के किनारे टैक्सियां और अन्य व्यावसायिक वाहन खड़े रहने से जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। अब टैक्सी संचालकों के लिए स्थान आरक्षित कर दिए गए हैं। तलकेहड़ पंचायत के प्रतिनिधियों की ओर से टैक्सी संचालकों के लिए स्थान आरक्षित करने से कारोबार में भी पंख लगेंगे।
तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने बताया कि करीब दो दशक से हाईवे पर टैक्सी वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या भी विकराल हो रही थी। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस के चालान भी टैक्सी चालकों के लिए परेशानियों का सबब बन गए थे।
विज्ञापन

बताया कि टैक्सी संचालकों की लंबित मांग को पूरा करते हुए पंचायत में ही 30 से अधिक छोटे चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित करवा दिया गया है। ऐसे में टैक्सी संचालकों को अपने कारोबार करने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीड़ टैक्सी यूनियन के प्रधान मनु ने बताया कि लगभग 80 टैक्सियां यूनियन में पंजीकृत हैं। इनमें करीब 40 वाहनों को पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान मिल जाने से अब हाईवे पर जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका का आभार जताते हुए पार्किंग सुविधा में और भी विस्तार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed