फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now burglary at soldier's house in Dohag, cash and jewelery worth one lakh stolen

Mandi News: अब डोहग में सैनिक के घर सेंधमारी, एक लाख की नकदी और गहने चोरी

Thu, 27 Jun 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Now burglary at soldier's house in Dohag, cash and jewelery worth one lakh stolen
जोगिंद्रनगर की ढेलू पंचायत में सैनिक के घर में चोर गिरोह के द्वारा की गई सेंधमारी के बाद बिखरा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज शातिर किसी न किसी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की वारदात का नया मामला शहर के साथ लगती ढेलू पंचायत में सामने आया है। यहां से एक सैनिक के घर से करीब एक लाख रुपये नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। शातिर घर से बर्तन, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं।
विज्ञापन

ढेलू पंचायत के डोहग निवासी दीक्षा ने बताया कि वह तीन दिन पहले मायके ढेलू गांव में आई थी। उसके पति रवि कुमार सेना में कार्यरत हैं, और बेंगलुरू में तैनात है। उन्होंने कहा कि घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर शातिरों ने घर में चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि जब वह मायके में थी तो घर के बाथरूम की लाइट ऑन होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दरवाजे और अंदर मौजूद लोहे की अलमारी की तोड़फोड़ की जानकारी मिली।
विज्ञापन


दीक्षा ने बताया कि शातिरों ने उनके घर के दो कमरों में रखे हर कीमती सामान को उड़ा लिया है। मकान में डंगे के निर्माण के लिए रखे गए करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और कीमती सामान चुरा लेने की जानकारी उन्होंने पुलिस को सौंपी है, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग चोर गिरोह का नहीं मिला है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि डोहग में चोरी होने की सूचना मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस की कई टीमें चोरी की घटनाओं को सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त
जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है। महज एक सप्ताह के भीतर चोरी की सात वारदातों ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी है और अब पुलिस की सुस्ती को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ने लग पड़ा है। बुधवार को रोटेरियन अजय ठाकुर ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर घट्टा से घटासनी तक खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए पुलिस अधीक्षक मंडी को लिखित में पत्र भेजा है।


पुलिस अभी भी तलाश रही है सुराग

जोगिंद्रनगर क्षेत्र में बीते एक सप्ताह में हुई चोरी की अधिकांश वारदातों में बाहरी राज्य के लोगों की संलिप्तता स्थानीय लोगों ने जताई है, लेकिन पुलिस अभी भी सुराग तलाशने में जुटी है। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि दोपहर की गश्त के अलावा देर रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक भी तीनों पुलिस चौकी क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ की गई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed