फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now BJP will form committees in 8000 booths

Mandi News: अब भाजपा 8000 बूथों में बनाएगी कमेटियां

Tue, 05 Nov 2024 03:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Now BJP will form committees in 8000 booths
सुंदरनगर में आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में भाजपा की सदस्यता के पहले दो चरण पूरे हो गए हैं। अब 11 से 30 नवंबर तक प्रदेश में 8,000 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद मंडल एवं ग्राम केंद्र चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति और जिला स्तरीय संगठन की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को सुंदरनगर में आयोजित संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला यह बात कही।
कहा कि भाजपा का संगठन पर्व पूरे देश और प्रदेश में चल रहा है। इस पर्व में तीन चरण है। प्राथमिक सदस्यता अभियान में भाजपा ने प्रदेशभर में 14.14 लाख सदस्य ऑनलाइन और 1.50 लाख सदस्य मैनुअल बनाए हैं। दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान 5 नवंबर को पूर्ण हो जाएगा। तीसरे चरण में 11-30 नवंबर तक प्रदेश में बूथों पर नए सिरे से बूथ समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यता के पहले चरण का कार्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने, दूसरा चरण डॉ. सिकंदर और तीसरे एवं अंतिम चरण की जिम्मेदारी राजीव भारद्वाज को दी गई है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed