फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now attention should be given to active leaders in the organization

Mandi News: ‘संगठन में अब सक्रिय नेताओं को दी जाए तवज्जो’

Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now attention should be given to active leaders in the organization
मंडी। कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंडी पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समक्ष कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने हारे नकारे और पूर्व में चुनाव लड़ चुके नेताओं को मौका न देने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने नए चेहरों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की सिफारिश की। इसी के साथ खास के बजाय संगठन को मजबूत करने के लिए समय देने वाले को ही अध्यक्ष पद पर तैनात करने की बात कही।
विज्ञापन

मंडी के गांधी भवन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल के सह प्रभारी विदित चौधरी के समक्ष सराज हलके के कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग गुट में मिले। पहले ही उन्होंने संगठन की कलई पर्यवेक्षक के समक्ष खोली। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और इसके लिए नए चेहरों पर ही दाव खेलने की बात कही। सराज से कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह, महेंद्र ठाकुर, जगदीश रेड्डी और चेतराम ठाकुर पर्यवेक्षक से मिले। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को साफ किया कि पुराने चेहरों को आगे लाने पर संगठन आगे नहीं बढ़ पाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह रविवार को करसोग के हरि ओम शर्मा, महेश राज, नाचन के नरेश चौहार, उपेंद्र ठाकुर, नीलमणी ठाकुर भी पर्यवेक्षकों से मिले और उन्हें संगठन को लेकर जानकारी दी। द्रंग के वामन ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर भी पर्यवेक्षकों से मिले। 16 दिसंबर को पर्यवेक्षक सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, बल्ह, मंडी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जिला स्तर पर के बाद ब्लॉक स्तर पर पहुंचेंगे पर्यवेक्षक
पर्यवेक्षक दो दिन जिला स्तर पर संगठन को लेकर फीडबैक लेने के बाद ब्लॉक स्तर पर दस्तक देंगे। जिला स्तर पर कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे हैं और संगठन को नए सिरे से बनाने पर अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। पर्यवेक्षक निचले स्तर पर पहुंचकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता से मिलकर भी जानकारी लेना चाह रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed