{"_id":"68c073081b92ce893308812c","slug":"notice-will-be-issued-to-the-accused-of-cheating-with-fake-qr-code-mandi-news-c-90-1-mnd1001-169041-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फर्जी क्यूआर कोड से ठगी के आरोपी को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फर्जी क्यूआर कोड से ठगी के आरोपी को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जंगमबाग में दो सितंबर को हुई भूस्खलन की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अपील कर क्यूआर कोड से ठगी करने का मामला सामने आने पर बीएसएल पुलिस थाना ने जांच कर एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
डीएसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार आपदा प्रभावित एवं शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह निवासी गांव जंगमबाग ने बीएसएल थाना कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार को शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट डाली गई। इसमें दावा किया गया कि 2 सितंबर को सुंदरनगर के जंगमबाग में हुए भूस्खलन में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। आर्थिक सहायता के लिए सभी मृतकों के फोटो सहित एक क्यूआर कोड, बैंक खाता नंबर व संपर्क नंबर साझा किया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया पोस्ट में दिए गए बैंक खाते का मृतक परिवार के सदस्य से कोई लेना देना नहीं था। पुलिस ने जांच करते हुए एक व्यक्ति विशाल ठाकुर निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की पहचान की। इस पर थाना सुंदरनगर में व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी को सुंदरनगर के बीबीएमबी थाना में बुलाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को तलब करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। संवाद