फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notice to 506 electricity consumers in Karsog

Mandi News: करसोग में 506 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Mar 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to 506 electricity consumers in Karsog
करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड करसोग उपमंडल में जल शक्ति विभाग समेत 506 बिजली उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान नहीं किया है। इन्हें बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं। यह उपभोक्ता 24 मार्च तक भुगतान कर सकते हैं। बिल जमा न होने पर बोर्ड की ओर से के बिजली मीटर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अनुसार, इन उपभोक्ताओं पर कुल 48.56 लाख रुपये का बकाया है। इन्हें अब आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू होगी। जल शक्ति विभाग पर सबसे अधिक करीब 33 लाख रुपये की देनदारी है। कृषि उपभोक्ताओं ने भी करीब 12 हजार का बिल नहीं चुकाए हैं। साथ ही अन्य विभागों पर भी करीब दो लाख की देनदारी है।
विज्ञापन

उपमंडल में घरेलू उपभोक्ताओं से 5.48 लाख रुपये की राशि, व्यवसायिक उपभोक्ताओं से 2.55 लाख की राशि वसूली जानी है। इसी तरह से बिजली बोर्ड ने लोगों को राहत देने के किए अस्थायी मीटर भी जारी किए हैं। ऐसे सभी उपभोक्ताओं ने करीब 34 हजार के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विद्या सागर ने बताया कि यदि उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। बाद में अतिरिक्त शुल्क के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed