{"_id":"66bb688b7c2edfe402060319","slug":"notice-pasted-in-chc-no-doctor-available-from-400-pm-to-1000-am-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133268-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीएचसी में चस्पाया नोटिस... शाम के 4ः00 से सुबह 10ः00 बजे तक कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीएचसी में चस्पाया नोटिस... शाम के 4ः00 से सुबह 10ः00 बजे तक कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं
Wed, 14 Aug 2024 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
मंडी जिला के इलाका उत्तरशल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में दीवार पर चिपकाया गई सूच
कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटौला में पिछले दो साल से चिकित्सक की कमी के कारण 10 पंचायतों की आबादी को रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल में केवल एक चिकित्सक तैनात हैं, जबकि स्वास्थ्य अवकाश पर एक चिकित्सक हैं और अन्य दो पद रिक्त हैं।
बरसात के मौसम में जल जनित रोगों और अन्य बीमारियों के बढ़ने से रात के समय अस्पताल का रुख करने वाले मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में दीवार पर चस्पा नोटिस के अनुसार, शाम चार बजे से सुबह 10 बजे तक कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं होता। इससे आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए 22 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का रुख करना पड़ता है। संपर्क सड़कें भी बरसात के मौसम में बंद हो जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों को मुख्य सड़क तक लाने में कठिनाई होती है।
मंगलवार को पंचायत प्रधान जयंवती ठाकुर और उप प्रधान शिव चंद ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएमओ कटौला डॉ. कर्णजीत सिंह से मिलकर अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की मांग की। पंचायत प्रधान व उप प्रधान ने बताया कि पिछले दो सालों से कटौला अस्पताल में चिकित्सक की कमी चल रही है। बरसात के मौसम में संपर्क सड़कें बंद हो गई है। ऐसे में दूर दराज इलाकों में गंभीर मरीजों को कुर्सी या चारपाई में उठा कर मुख्य सड़क तक पहुचा कर मंडी अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ कटौला डॉ. कर्णजीत सिंह ने कहा कि सामुदायिक अस्पताल कटौला में दो साल से तीन चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे। इस बारे उन्होंने सीएमओ मंडी से पत्राचार कर समस्या बारे में अवगत करवाया है। बताया कि मौजूदा समय में कटौला अस्पताल में एक मात्र चिकित्सक तैनात है, जबकि एक चिकित्सक स्वास्थ्य अवकाश पर है। अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ का कुछ वर्ष पूर्व तबादले हो गया है। इस कारण मरीजों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उनकी मांग को सरकार के समक्ष रख कर जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती करवाई जाएगी।