फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nominated councilors of municipal corporation took oath

नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nominated councilors of municipal corporation took oath
शपथ लेने के बाद मनोनीत पार्षद मेयर के साथ। - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम मंडी के चारों मनोनीत पार्षदों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। खलियार वार्ड के रणबीर सिंह, पुरानी मंडी के पंकज कपूर, समखेतर के पुष्प राज कात्यायन और नेला वार्ड के बालक राम का पार्षद के रूप में मनोनयन किया गया है।
विज्ञापन

सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। नगर निगम मंडी में 15 निर्वाचित पार्षद हैं। एडीसी जतिन लाल ने शपथ लेने वाले चारों मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दी हैं। आशा व्यक्त की कि मनोनीत पार्षद अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरी मंडी के विकास में सक्रिय सहयोग देकर संपूर्ण क्षेत्र को लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

एमसी मंडी की महापौर दीपाली जसवाल ने नगर निगम के लिए अनुभवी एवं कार्यशील विभूतियों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, पार्षद अलक नंदा हांडा, राजेंद्र मोहन, योग राज, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा सहित अन्य पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार, नागरिक सभा मंडी के अध्यक्ष ओपी कपूर, ब्राह्मण सभा के प्रधान मुरारी शर्मा और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed