फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No trace of missing people found after flood in Son Khad

Mandi News: सोन खड्ड में आई बाढ़ के बाद लापता लोगों का नहीं लगा सुराग

Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing people found after flood in Son Khad
धर्मपुर (मंडी)। 15 सितंबर की रात्रि को सोन खड्ड में आई बाढ़ के बाद लापता दो लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद खुद इस कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोन खड्ड में रेत-बजरी के ढेरों को जेसीबी से हटाकर खोज की जा रही है। ब्यास नदी के किनारों में कांढापत्तन से लेकर संधोल हारसीपत्तन पुल तक ड्रोन और गोताखोरों के माध्यम से भी तलाश की जा रही है। लापता व्यक्तियों के परिवार के लोग भी अलग-अलग टीमों में तलाश में लगे हैं। लापता लेखराज के बड़े भाई सुरेश कुमार ने कहा कि लगातार खोज जारी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार काफी दुखी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं किसी वाहन या संदिग्ध स्थिति का पता चले तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर टीमें तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि शनिवार तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा, इसके बाद यह तय किया जाएगा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की खोज आगे बढ़ाई जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में राहत कार्य में भी तेजी लाई जा रही है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed