फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No security measures have been taken for the Triveni Temple in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर के त्रिवेणी मंदिर की सुरक्षा के लिए नहीं हुए उपाय

Sat, 03 Jan 2026 10:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
No security measures have been taken for the Triveni Temple in Jogindernagar.
जोगिंद्रनगर कीमैण भरोला पंचायत में बीते मानसून आपदा से क्षतिग्रस्त प्राचीन मंदिर को जमींदोज हो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आपदा से क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक त्रिवेणी मंदिर को गिरने से बचाने के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैन भरोला पंचायत के सैकड़ों लोगों की आस्था से जुड़े त्रिवेणी मंदिर बरसात के दौरान भूस्खलन से खतरे की जद में आ गया है। इसकी सुरक्षा को लेकर चार माह बाद भी तिरपाल सहारा बने हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन को रोकने के लिए डंगे का निर्माण अधूरा होने से मंदिर के गिरने का खतरा बना हुआ है। शनिवार को प्राचीन मंदिर की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए मंदिर के केयर टेकर स्वामी मनसुख दास ने बताया कि वह स्थानीय ग्रामीणों से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मंदिर की सुरक्षा को लेकर भटक रहे हैं। जोगिंद्रनगर शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर इस प्राचीन मंदिर में शिव भक्तों की आस्था भी जुड़ी है। मैन भरोला पंचायत के उपप्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि यहां पर सड़क निर्माण के दौरान की गई खोदाई से मंदिर को खतरा बना हुआ है। उधर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जेपी नायक ने कहा कि फील्ड के अधिकारियों से जानकारी हासिल करने के बाद लोक निर्माण विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed